Geeta thakur

Add To collaction

चित्र लेखन

* चित्र लेखन 

जो रखते प्रभु पर विश्वास,
पूर्ण करते हैं सबकी आस।

सफलता सदा उनको मिलती,
सुबह के लिए जब रात ढलती।

चाहे कांटो भरी डगर हो तेरी,
धैर्य के फूल खिलेते राह तेरी।

हवा पानी क्या रोकेगा तुझको,
भोर की किरण दे संदेश तुझको।

होंसलों का मन में बना आधार,
फिर क्या तुझे रोकेगा ये संसार।

उन्नति के शिखर पर दुर्गम डगर,
वही बनाते पहाड़ काटकर सड़क।

पथिक नहीं घबरा इन चुनौतियों से,
रेगिस्तान में भी तू फूल प्रेम के खिला दे।
कल की नई सुबह तेरी होगी,
फिर दुनिया तेरी मुठ्ठी में होगी।

मत शंका कर तू प्रभु विश्वाश का,
इम्तहान है ये तेरा प्रभु आस्था का।।


गीता ठाकुर दिल्ली से
प्रतियोगिता हेतु 
24/7/24

   3
3 Comments

kashish

29-Sep-2024 02:54 PM

Awesome

Reply

Arti khamborkar

21-Sep-2024 09:16 AM

amazing

Reply

madhura

14-Aug-2024 07:26 PM

V nice

Reply